गुठनी

कीर्तन गाने के विवाद में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के कोढ़वलिया गांव में मामूली विवाद को लेकर हवाई फायरिग हो गई. इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई. फायरिग की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सूचना के अनुसार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार लोगों में मुकेश तिवारी, राम मोहन तिवारी, रोशन तिवारी शामिल है. बताया जाता है कि सोमवार की रात को कोढ़वलिया गांव स्थित मंदिर में ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच किसी बात को लेकर लक्ष्मी कांत तिवारी व दिग्विजय तिवारी के बीच विवाद हो गया. बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों लोगों के घरों से लोग आ गए.

वहां उपस्थित लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे. इस दौरान हवाई फायरिग भी हुई. ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही रात्रि में पुलिस वहां पहुंची और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि गोलीकांड मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने घटनास्थल से कोई भी खोखा बरामद नहीं होने की जानकारी दी है. ग्रामीणों के अनुसार पांच-छह फायरिग होने की सूचना है, हालांकि पुलिस फायरिग की घटना से इन्कार कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026