Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ शुरू

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मशान माई के स्थान पर आयोजित 11 दिवसीय श्रीरुद्रमहायज्ञ के लिए गुरुवार को हाथी-घोड़े, बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में करीब 1001 कुंवारियों ने हाथ में कलश लिया। कलश यात्रा यज्ञमंडप से चलकर पुरानी बाजार होते हुए सब्जी मंडी, शांति मोड़, यादव मोड़, मलमलिया, खोड़ीपाकड़ पहुंची। यज्ञाधीश अंकुर दास महाराज तथा आचार्य पंडित रमोद बाबा के नेतृत्व में जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा बरवां, रामजानकी मंदिर, पुरानी बाजार होते हुए पुनः यज्ञमंडप पहुंची। कलश यात्रा यज्ञ मंडप पर पहुुंचते ही रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया।हवन कुंड व यज्ञमंडप स्थित बेदी की पूजा-अर्चना करने के बाद अग्नि प्रज्ज्वलित कर करीब तीन दर्जनों देवताओं की प्रतिमा का यज्ञमंडप में मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की गई। यज्ञमंडप में कलश रखने के बाद कुंवारियों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद विरतण किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पानी, शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी। अंकुर दास महाराज ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन 5 बजे शाम से 8 बजे तक बलिया के करपालिया बाबा उर्फ त्यागी बाबा द्वारा प्रवचन, वृंदावन के राघवेंद्र ठाकुर की रासलीला मंडली द्वारा रामलीला एवं रासलीला का कार्यक्रम होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026