परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में चोरी की सामान बरामदगी के दूसरे दिन पुलिस ने चोरी के आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सराय पड़ौली निवासी चोरी मामले में आरोपित रूनू पांडेय को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सरायपड़ौली जीन बाबा स्थान के पास से रुस्तम अली के जनरल स्टोर की दुकान में 18 मई की रात चोरी हुई थी। इस मामले में दुकान मालिक ने 19 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सराय पड़ौली निवासी रूनू पांडेय के घर से चोरी की सामान बरामद की थी, लेकिन रूनु पांडेय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने बुधवार की रात छापामारी कर रूनू पांडेय को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…