गुजरात: इस वक़्त की बड़ी खबर गुजरात के वडोदरा से सामने आ रही है जहां एक दिल दहला देने वाले रोड एक्सीडेंट में 11 लोगों की जान चली गई है. मृतकों में 5 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है. बताया जा रहा है कि सुबह सुबह टेपों और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें 17 लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं.टेंपों पर सवार लोग पावगढ़ दर्शनों के लिए जा रहे थे. रोड पर खड़ा कंटेनर ड्राइवर देख नहीं सका और ये हादसा हो गया. हादसा इतना भीषण था कि फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
वहीं इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘वडोदरा में दुर्घटना से दुखी हूं. मेरे सांत्वना उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं. प्रशासन दुर्घटना स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.’हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि वडोदरा के पास एक सड़क दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से दुखी हूं. अधिकारियों को जरूरतमंदों की मदद करने का निर्देश दिया गया है. जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. मैं दिवंगत आत्माओं की प्रार्थना करता हूं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…