छपरा

मशरख के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के वेतन पर सिविल सर्जन ने लगाई रोक

  • 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश
  • कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतना पङा महंगा

छपरा: जिले के मशरख़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनंत नारायण कश्यप को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया। सिविल सर्जन ने उनके वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है तथा 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का आदेश दिया है। सिविल सर्जन डा माधवेश्वर झा ने बताया कि 15 नवंबर को स्थानीय लोगों ने फोन से बताया और संजीवनी समाचार ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, कि करीबन आधा दर्जन मरीज घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाए गए हैं, लेकिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित है। इस पर स्वयं सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मोबाइल पर कॉल किया तो, उनका मोबाइल बंद पाया गया।

जांच में यह बात सामने आई कि चार-पांच दिनों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुख्यालय में नहीं है । जबकि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मुख्यालय में ही रहना है। बावजूद इसके बिना सूचना एवं बिना अवकाश स्वीकृति कराएं मुख्यालय से वह अनुपस्थित पाए गये। सिविल सर्जन ने इसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मनमानेपन, अनुशासनहीनता एवं दबंगता का प्रतीक बताया है और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। सिविल सर्जन ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है।

सिविल सर्जन ने बताया कि जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जाएगा। बताते चलें कि 15 नवंबर को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन नहीं रहने के कारण मारपीट की घटना में घायल एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था, जिसके कारण विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई और उस पर काबू करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026