परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटना में 11 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दीनानाथ बीन, उनका पुत्र सुभाष बीन, गया बीन की पत्नी सुशीला देवी व उसका पुत्र गुड्डू कुमार, विश्वनाथ बीन की पत्नी मुनिया देवी व उसका पुत्र राजकुमार बीन घायल हो गया।
एक अन्य घटना में बखरी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में हृदयानंद यादव, उसकी पत्नी पुनिया देवी व पुत्री ज्योति कुमारी घायल हो गई। वहीं भागर गांव में अपने ससुराल में रह रहे युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक हसनपुरा का निजामुद्दीन का पुत्र शहाबुद्दीन अंसारी है। चैनपुर ओपी क्षेत्र के मधवापुर में कपड़ा धोने के विवाद में हुई मारपीट की घटना में निधि कुमारी घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…