परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के जीन बाबा के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक बसंतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव का मनीष शुक्ला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। जहां से पैदल घर आ रहे थे।
तभी जीन बाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने के बाद थाने में पहुंचे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को अपने साथ लेकर चले गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को शव पोस्टमार्टम करा लेना चाहिए। लेकिन, इस बात को लेकर परिजनों की सहमति नहीं बनी। इसके बाद बगैर पोस्टमार्टम के शव को सौंप दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…