जिले में मारपीट की घटनाओं में 11 लोग हुए घायल

  • युवती से बात करने पर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
  • गंभीर रूप से घायल तीन महिलाएं सदर अस्पताल रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में रविवार को हुई मारपीट की घटनाओं में करीब ग्यारह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन महिलाओं को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हुसैनगंज से ए.सं. के अनुसार, हुसैनगंज बाजार व फरीदपुर गांव में रविवार को हुई दो मारपीट की घटनाओं में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। हुसैनगंज बाजार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष के ललन चौधरी, अर्जुन चौधरी, अनन्या कुमारी व सुनीता देवी घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से राजा चौधरी को भी चोटें आईं हैं। घायलों का इलाज हुसैनगंज सीएचसी में कराया गया।

सुनीता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. वेदप्रकाश ने सीवान रेफर कर दिया। एक पक्ष से अर्जुन चौधरी ने आवेदन देकर राजा चौधरी, रंजीत चौधरी, छोटु चौधरी व शारदा देवी को आरोपित किया गया है। दुसरे पक्ष से शारदा देवी ने थाना में आवेदन देते हुए अर्जुन चौधरी, ललन चौधरी, छोटक चौधरी, धनन्जय चौधरी, किरण देवी व राजकुमारी को मारपीट के मामले में आरोपित किया है। वहीं दूसरी घटना फरीदपुर गांव की है जहां युवक द्वारा युवती से बात करने में मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें शांति देवी व मीना देवी को सर पर गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हुसैनगंज थाने में पीड़िताओं द्वारा आवेदन देकर फरीदपुर गांव के ही शमशाद धोबी, छेदी धोबी व उनके परिजनों को आरोपित किया गया है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024