परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड के समीप सुदामा चौधरी के बरामदे में लॉटरी बेचने व खेलने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि अधिक रुपये का प्रलोभन देकर लॉटरी बेचने व खेलने के मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। आरोपितों में खुर्माबाद निवासी अजीत कुमार, प्रदीप चौहान, रंजीत कुमार, लखराव निवासी राधव चौधरी, ओम प्रकाश यादव, पिंटु चौहान व बिदुतीहाता निवासी राधे कुमार शामिल हैं। बताया गया कि लॉटरी खेलने के नाम पर यहां काफी संख्या में युवक इकठ्ठा होते थे और आसपास से गुजरने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते थे। जिसकी शिकायत किसी ने पुलिस से की थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम मौके पर छापेमारी कर सात लोगों को हिरासत में लिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…