परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में सोमवार को संध्या 3:00 बजे अपने खेत में काम कर रहे एक किसान 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे शीघ्र ही रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया. घायल किसान नागेंद्र गुप्ता बताया जाता है. परिजनों ने बताया कि उनके खेत में 11000 वोल्ट का तार काफी नीचे से झुककर गया है.
इसकी शिकायत बिजली विभाग को कई बार की जा चुकी है. उन्होंने यह भी बताया कि नागेंद्र गुप्ता तार से दो मीटर दूरी पर थे. फिर भी तार के चपेट में आ गए. सूचना देकर बिजली कटवाई गई और उन्हें अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार करके सीवान रेफर कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…