Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नारायणपुर में पानी में करंट आने से एक गाय की मौत, ग्रामीणों को भी लगा झटका

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर में पानी में करंट आने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि गाय को बचाने गये ग्रामीणों को भी झटका लगा. लेकिन वे बाल-बाल बच गए. बता दें कि नारायणपुर गांव के गणेश यादव की गाय गांव के पश्चिम लबदा नदी की ओर चरने के लिए गई थी. तभी बिजली विभाग द्वारा लबदा नदी में लगाए गए ट्रांसफार्मर की वजह से पानी में आ रहे करंट की चपेट में गाय आ गई और उसकी मौत हो गई. वहीं गाय को निकालने गये लोगों को भी बिजली का झटका लगा, लेकिन सभी लोग बाल-बाल बच गए.

इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया रीना देवी को दी. जिसके बाद मुखिया ने मोबाइल फोन के माध्यम से बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर बिजली कटवाया. तब जाकर लोगों द्वारा गाय को बाहर निकाला. इस तरह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ से ट्रान्सफार्मर को किसी सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग तेज कर दी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026