पंकज कुमार सिंह/छपरा : मशरक विधानसभा चुनाव को लेकर मशरक थाना पुलिस प्रशासन अभी से चुस्त दुरुस्त नजर आने लगी है। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में सुनील सिंह, अनिल सिंह के विरुद्ध धारा 110 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की नोटिस दी गई। सीओ ललित कुमार सिंह,अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जमादार अशोक चौधरी ने एसएसबी के जवानों के साथ बैण्ड बाजा बजाकर नोटिस निर्गत किया गंगौली गांव में सुनील सिंह को उनके दरवाजे पर नोटिस दिया गया,वही अनिल सिंह के अपने दरवाजे पर उपलब्ध नही होने के कारण उनके दरवाजे पर दो गवाहों की उपस्थिति में नोटिस चिपका दिया गया।
थाना के द्वारा अनुमंडल स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई से चुनाव में विघ्न डालने वाले आपराधिक चरित्र वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है ।वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…