पंकज कुमार सिंह/छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव में थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त गश्ती अभियान में तीन पियक्कड़ को शराब के नशें में तीन लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीनों गिरफ्तार की पहचान लखनपुर गांव निवासी अनवर अली पिता-साहेब अली 28 वर्षीय , तमन्ना मियां पिता – बच्चा मियां 26 वर्षीय और डुमरसन गांव निवासी प्रकाश कुमार 16 वर्ष पिता – शम्भू साह के रूप में हुई।
मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अवांछनीय तत्वों पर काबू पाने के उद्देश्य से थाना पुलिस और एसएसबी जवानों का ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है उसी क्रम में तीन शराबी को तीन लीटर शराब और 12 बोतल के साथ गिरफ्तार कर उनका पीएचसी मशरक में कोरोना जांच करा कर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…