परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड के गोपालपुर आजाद नगर में शनिवार की शाम रहमते आलम कॉंफ्रेंस एवं जश्ने दस्तारबंदी का आयोजन मदरसा तेगिया फिजुर्रहमान द्वारा किया गया, जिसमें मुल्क के नामी गिरामी उलेमा एवं शायरों ने शिरकत की। ईशा की नमाज़ बाद इस कार्यक्रम की आगाज जनाब हजरत मौलाना मुफ्ती सुल्तान राजा सिवानी ने खूबसूरत आवाज में कुरआन की तिलावत के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान कुरआन का हिफज करने वाले 12 बच्चे हाफिज सलीम अख्तर, हाफिज अफजल हुसैन,एच मो. ओसामा, हफीज मो. सुहैल राजा, हाफिज मो. टी आलम,हाफिज मो. अजमल हुसैन, मो. सरीफ राजा, हाफिज मो. मासूम राजा,हाफिज मो. असलम राजा, हाफिज मो. एसडी राजा, हाफिज मो. चांद राजाऔर हाफिज मो. अनीसुर्रहमान है। मो. मोजशिम की दस्तारबंदी हुई और हाफिज के खिताब से नवाजा गया। कॉंफ्रेंस में शाहबाज़ राजा नूरी, मौलाना मुफ्ती हकबीबु रहमान, मिस्वाही नाहिद राजा अादि ने नातिया कलाम पेश कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को को सफल बनाने में सचिव हदीश साहेब, मुमताज सिद्दीकी, हसनैन, साहेब हुसैन,अली इमाम, बाबुद्दीन, जाहिद कुरैशी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…