परवेज अख्तर/सिवान : अबूधाबी में हुए स्पेशल ओलंपिक समर वर्ल्ड कप में भारत के लिए कांस्य पदक हासिल कर मैरवा की अमृता के लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर मैरवा की स्टार खिलाड़ी एवं भारतीय अंडर 16 महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान अमृता ने भारतीय स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में यूनिफाइड प्लेयर के रुप में स्पेशल ओलंपिक समर वर्ल्ड कप अबूधाबी में 8 मार्च से 22 मार्च तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसमें अमृता का सराहनीय योगदान रहा। अमृता के मैरवा पहुंचने पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर मैरवा के संस्थापक संजय पाठक ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अभय कुमार दुबे, जयनारायण सिंह, बसंत कुमार पाठक, गंगा सिंह, राघव सिंह कई खिलाड़ी शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…