Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रघुनाथपुर में दीवार गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार से सटे पिपरा गांव में रविवार को दीवार गिरने से दबकर एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. जबकि उसके साथ खेल रहा दूसरा बच्चा घायल हो गया. मृतक पिपरा गांव निवासी तारकेश्वर माली का 12 वर्षीय पुत्र राजदीप माली है. बताया जा रहा है कि राजदीप अपने छोटे भाई आर्यन के साथ अपनी छत पर खेल रहा था. उसी दौरान एक बंदर आया और दीवाल पर धक्का दिया, जिसे कारण दीवार गिर गया और उसी में राजदीप दब गया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई. छोटे भाई आर्यन घायल हो गया. लोगों ने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है.

मृतक के पिता ठेला खोमचा लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना पर प्रशासन भी पहुंच गई और घटना की जानकारी लेकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की राशि प्रदान की. राजदीप की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. मां का रो रो कर बुरा हाल है. प्रभारी बीडीओ सह सीओ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजन को सामाजिक सुरक्षा के तहत ₹20 हजार और आपदा के तहत चार लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026