Maharajganj News

महाराजगंज में विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के रिसौरा पंचायत स्थित परसन महतो के घर से धानुक टोला जानेवाली सड़क निर्माण का उद्घाटन विधायक हेमनारायण साह ने नारियल फोड़कर किया. 13 लाख 8 हजार 860 रुपये से लगभग एक किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है. इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया. विधायक ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के वर्षों की मांग अब पूरी हुई. विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है. जहां बाकी है वहा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है.

उन्होंने ने कहा कि सभी गांव में बराबर विकास हुआ है. किसी के साथ भेदभाव नहीं है. आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने के साथ साथ शैक्षणिक विकास को लेकर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि तालाब घाट, सामुदायिक भवन, चबूतरा सहित कई विकास के कार्य उनके कार्यकाल में पूरा किय गया है. मौके पर पूर्व मुखिया जयराम यादल, अनिल कुमार मंडल, गोविंदा ठाकुर, प्रहलाद प्रसाद, काशीनाथ प्रसाद, शिव शंकर महतो, हरेराम प्रसाद, रविंद्र महतो, शिव चरण महतो, कृष्णकांत सिंह उर्फ बड़कू सिंह, काशीनाथ पटेल, शिव शंकर शर्मा, रामाकांत मांझी, शंकर पांडे, हरिचरण मांझी, बालेश्वर महतों, धर्मेंद्र कुमार प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026