भगवानपुर हाट के भीखमपुर से 120 लीटर शराब बरामद, कारोबारी फरार

  • एक कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • फरार कारोबारी को पकड़ने में जुटी है पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शुक्रवार को पुलिस ने बेचने के लिए घर में काफी मात्रा में छिपाकर रखी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 119.670 लीटर(119 लीटर 670 एमएल) है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गांव के विजयेंद्र सिंह के पुत्र चुन्नू कुमार सिंह द्वारा चोरी-छिपे शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की गई।

छापेमारी में 375 एमएल के 110 बोतल में 41 लीटर 250 एमएल, 180 एमएल के 144 बोतल में 25 लीटर 920 एमएल, 750 एमएल के 70 बोतल में 52 लीटर 500 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। शराब को बिक्री के लिए घर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस द्वारा छापेमारी किए जाने की भनक लगते हीं कारोबारी चुन्नू कुमार सिंह फरार हो गया। इस मामले में कारोबारी चुन्नू कुमार सिंह के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026