बिहार पंचायत चुनाव: सिवान में आपस में भिड़े दो प्रत्याशियों के समर्थक, शांत कराने आई पुलिस पर भी किया हमला

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार के सिवान जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान जमकर हंगामा हुआ. दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भीड़ गए. घटना हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा बड़का टोला स्थित बूथ की है. हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि दूसरे के नाम पर बोगस वोट दिया जा रहा था. इस बात से नाराज दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस भिड़ गए और हंगामा करने लगे. ग्रामीण युवक का कहना है कि उसकी मां के नाम पर किसी दूसरा व्यक्ति ने वोट कर दिया है.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इधर, हंगामे की सूचना पाकर सीओ व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. हालांकि, इस दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव हो गया. ऐसे में पुलिस ने मामले को शांत कराने के लिए बल का प्रयोग करते हुए समर्थकों के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया. समर्थकों का आरोप है कि 173 और 174 बूथ पर बोगस वोट डाला जा रहा था. वहीं, जब इसका विरोध किया गया तो पुलिस द्वारा लाठियां चटकाई गईं. इधर, इस मामले पर प्रशासन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रही है.

27 पंचायतों में होना है मतदान

बता दें कि हुसैनगंज और हसनपुरा प्रखंड के 27 पंचायतों में मतदान होना था. इस बाबत दोनों प्रखंड में 363 बूथ बनाए थे, जहां 2 लाख 5 हजार 693 मतदाताओं को मतदान करना था. दोनो प्रखंड में कुल 1713 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसके अलावे हसनपुरा प्रखंड में 66 प्रत्याशी निर्विरोध हैं. कुछ अतिसंवेदनशील बूथ थे, जहां विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026