Jiradei News in Hindi

1233 पीस शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, एक फरार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई एवं एमएच नगर थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया तथा इसमें संलिप्त दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार जीरादेई पुलिस ने सोमवार की सुबह गश्त के दौरान जाइलो गाड़ी के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से करीब 1102 बोतल शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह बताया जाता है। गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर एमएचनगर थाने की पुलिस ने के अरंडा में शराब धंधेबाजों के यहां छापेमारी कर जिसमें वैद्यनाथ चौधरी को आठ पीएम के 60 पीस व गोवा स्पेशन 23 पीस बरामद किया। वहीं एक अन्य अमन कुमार चौधरी पुलिस के आने की सूचना पर फरार हो गया। उसके यहां से 48 पीस 8 पीएम का शराब बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जा रहा है, जबकि फरार शराब धंधेबाज के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024