परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के छक्का टोला गांव में वर्चस्व की लड़ाई में सोमवार को जमकर हुई मार पीट में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये है। सभी घायलों का इलाज बड़हरिया अस्पताल के चिकित्सकों ने किया। एक गुट के दो आदमी असफाक अहमद और गुलाब अहमद तथा दूसरे गुट के सोनू अहमद को चिंता जनक हालत में चिकित्सको ने सिवान रेफर कर दिया है। दोनों गुटों के कुछ लोगो का इलाज गुप्त रूप से कही अन्यत्र प्राइवेट चिकित्सको के पास चल रहा है। पुलिस के डर से कुछ लोग बड़हरिया अस्पताल में इलाज कराने नही आये है।
बड़हरिया पुलिस छक्का टोला गांव में सूचना मिलते ही पहुच कर मारपीट कर रहे लोगो को समझा बुझा कर हटाया और घायलो को इलाज हेतु बड़हरिया अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों गुटों के घायलों के तरफ से अभी तक आवेदन नही मिला है। पहले घायलों इलाज जरूरी है। आवेदन मिलते ही जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा। ग्रामीणों की माने तो पँचायत चुनाव के समय से ही यह गांव कई गुटो में बट गया और आज भी चुनाव के वर्चश्व की लड़ाई में ही मारपीट हुई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…