पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना के कोतवाली थाने से आ रही है. यहां पी एंड टी कॉलोनी किदवईपुरी में लावारिश हालत में बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं. इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने मौके से 127 खोखे और इतने ही जिंदा कारतूस को जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने क्षेत्र की पी एंड टी कॉलोनी किदवईपुरी में सफाई करने पहुंचे निगम के कर्मचारियों को 127 खोखे और इतने ही जिंदा कारतूस मिले. इसमें रिवाल्वर के करीब 55 खोखे, बड़े राइफल के 65 खाली खोखे और दोनाली बंदूक के तीन खाली खोखे मिले. इसके बाद इसकी सूचना निगम कर्मियों ने पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे जब्त कर लिया।
वहीं पुलिस इस मामले की सघनता से जांच कर रही है. यह लावारिश खोखे कैसे और कहां से पहुंची पुलिस इसकी जांच कर रही है. वहीं मामले को लेकर पुलिस आसपास के CCTV कैमरे को भी खंगाल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…