हुसैनगंज: दो दिनों के अंतराल में तीन की संदिग्ध स्थिति में मौत….पत्‍नी बोली- शराब पीकर आए थे…

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेयां भीसा टोला गांव में शनिवार से सोमवार के बीच तीन लोगों की संदेहास्पद ढंग से मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वजनों ने तीनों की मौत का कारण शराब का सेवन बताया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा है। स्वजनों ने प्रशासन को बिना सूचना दिए शवों का दाह संस्कार कर दिया। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने उत्पाद अधीक्षक और थाना को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं स्थानीय पुलिस ने कोई जानकारी देने से इन्कार किया है। मृतकों में गांव निवासी पवई साह उसका भाई हरिमोहन साह और विनोद साह हैं। पवई और हरिमोहन की मौत शनिवार को घर में हुई, जबकि विनोद की मौत सोमवार को इलाज के क्रम में गोरखपुर में हो गई। वहीं ब्रह्मा साह की स्थिति नाजुक है।

मृत विनोद साह की पत्नी लालती देवी ने बताया कि पति कहीं से शराब पीकर आए थे। पेट में दर्द और ऐठन की शिकायत थी। उन्हें गोरखपुर भर्ती में कराया गया। वहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। वहीं हरिमोहन साह की दिव्यांग पत्नी सुगंती देवी व पवई साह के भाई कैलाश साह ने बताया कि शुक्रवार की रात दोनों शराब पीकर आए थे। रात शरीर में बेचैनी थी। शनिवार की अलसुबह दोनों की मौत हो गई। हरिमोहन और विनोद ठेला पर केला बेचते थे। पवई साह गुजरात में किसी कंपनी में काम करते थे। थाना प्रभारी के अनुसार थाने को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि डीएम के अनुसार दो दिन पूर्व इस तरह की सूचना मिली थी। उत्पाद अधीक्षक और थाना को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024