Categories: पटना

HDFC बैंक के कैशियर से 13 लाख की लूट, इलाके में सनसनी….

पटना: नवगछिया के रंगरा ओपी क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास एन एच 31 पर एचडीएफसी बैंक के कैशियर से अपराधियों ने हथियार के बल पर 13 लाख रुपये लूट लिए। एचडीएफसी बैंक कुर्सेला के कैशियर रेशम चौधरी ने बताया कि एचडीएफसी बैंक नवगछिया से 13 लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से कुर्सेला जा रहे थे। साथ में सहयोगी सुजीत कुमार थे। ओवरब्रिज के पास दो बाइक से चार की संख्या में अपराधी मेरी बाईक को ओवरटेक कर रुकवाया। दो बाईक पर चार की संख्या में अपराधी थे। अपराधियों ने कैशियर की बाइक पर लात मार दी और पैसे लूट लिए।

कैशियर ने बताया कि अपराधियों ने पिस्टल सटाकर 13 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी नवगछिया की ओर भाग गए। कैशियर ने इसकी सूचना कुर्सेला थाना की पुलिस को दी। कुर्सेला थाना की पुलिस ने कहा कि यह घटनस्थल मेरे क्षेत्र में नहीं आता है। घटनस्थल रंगरा ओपी क्षेत्र में हैं। इसके पश्चात रंगरा ओपी पुलिस को सूचना दी गई। रंगरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस एचडीएफसी बैंक नवगछिया का सीसीटीवी फुटेज देख रही है। रुपये निकालते समय कौन कौन नजर रख रहा था और मौके पर कितने लोग मौजूद थे आदि बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है।

रंगरा ओपी प्रभारी ने बताया कैशियर रेशम चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। जल्द से जल्द लूट के इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि लूट की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026