Categories: पटना

बिहार में अब हेलिकॉप्टर पर अधिकारी बैठकर खोजेंगे शराब….माफिया को पकड़ेंगे….

पटना: नीतीश सरकार ने शराबबंदी सफल बनाने को लेकर हेलिकॉप्टर को उतार दिया है। आज से इसकी शुरूआत भी हो गई है। कुछ दिन पहले से ड्रोन से शराब की निगरानी की जा रही थी । इसमें सफलता मिलते देख नीतीश सरकार ने इस काम में हेलिकॉप्टर की सेवा लेने का निर्णय लिया। चार सीटर हेलिकॉप्टर को इस काम में लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 2016 में शराबबंदी कानून लागू किया।फिर भी शराब की होम डिलिवरी जारी है।शराब की सप्लाई व निर्माण का कार्य बेधड़क जारी रहा। नीतीश कुमार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए हर जतन किया लेकिन वो पूरी तरह से सफल नहीं हो सके। पुलिस की मिलीभगत से शराब माफियाओं ने सप्लाई व निर्माण का कार्य बेधड़क जारी रखा। बिहार में विदेशी शराब की खेप तो आ ही रही है वहीं नदीं किनारे बड़े पैमाने पर देशी शराब का निर्माण भी कराया जा रहा. हर हथियार विफल होने के बाद अब शराब रोकने को लेकर हेलिकॉप्टर को लगाया गया है।

मद्य निषेध विभाग ने शराबबंदी की सूचना इकट्ठा करने के लिए चार सीटर हेलिकॉप्टर मंगाया है। आज से उस हेलिकॉप्टर को शराब खोजने के काम में लगा दिया गया है। हेलिकॉप्टर में मद्य निषेध विभाग के अधिकारी सवार होकर उड़ान भरे और शराब की खोज की। तस्वीर देख टीम ने तत्काल वहां के एसपी-डीएम को इसकी जानकारी दी । खबर है कि आज मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर से लौटने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर को देखा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026