Categories: छपरा

छपरा में 13 थानेदारों का तबादला, चार नए पुलिस अधिकारियों को मिली थानों की कमान

छपरा : सारण एसपी ने गुरुवार की देर रात 17 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें 13 थानाध्यक्षों को दूसरे थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं चार नए पुलिस पदाधिकारियों को थानेदारी दी गई है। इस मामले में एसपी संतोष कुमार ने बताया कि बेहतर पुलिसिंग को देखते हुए उनके द्वारा देर रात जिले के 17 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। इनमें 13 थानाध्यक्षों को नए थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं पुलिस कार्यालय एवं पुलिस केंद्र के साथ मुफस्सिल थाना एवं सोनपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को थाना की कमान सौंपी गई है।

13 थानाध्यक्ष जिन्हें सौंपी गई दूसरे थाना की कमान

एसपी के आदेश पर जलालपुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम को नयागांव का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 3 को अवतार नगर का थाना अध्यक्ष, मशरक थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को परसा अध्यक्ष, इसुआपुर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दास को डेरनी थानाध्यक्ष, दाउदपुर थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी को अमनौर थाना अध्यक्ष, तरैया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को मशरक थाना अध्यक्ष, हरिहरनाथ ओपी अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह को तरैया थाना अध्यक्ष, डेरनी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को इसुआपुर थाना अध्यक्ष, भेल्दी थाना अध्यक्ष विकास कुमार को कोपा थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी को बनियापुर थाना अध्यक्ष, अमनौर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम को दाउदपुर का थाना अध्यक्ष, परसा थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत को रिविलगंज थाना अध्यक्ष, कोपा थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार काजी को अनुसूचित जाति/जनजाति थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इन पुलिस पदाधिकारियों को मिली थानेदारी

मुफस्सिल थाना में पदस्थापित अरुण कुमार सिंह को भेल्दी थाना अध्यक्ष, पुलिस कार्यालय अभियोजन कोषांग में पदस्थापित मोहम्मद जकरिया को पनापुर थानाध्यक्ष, पुलिस केंद्र में पदस्थापित रामबाबू प्रसाद को जलालपुर थाना अध्यक्ष तथा सोनपुर थाना में पदस्थापित कुमारी विभा रानी को हरिहरनाथ ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026