छपरा: बिहार के छपरा जिले में शुक्रवार को बच्ची के साथ रेप की कोशिश कर रहे आरोपियों की लोगों ने जमकर पिटाई की. इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया. मिली जानकारी अनुसार नगरपालिका चौक स्थित निजी हॉस्पिटल में छह साल की बच्ची परिजनों के साथ इलाज कराने गयी थी. इसी दौरान हॉस्पिटल के कुछ कर्मियों ने बच्ची को मिठाई देने के बहाने बुलाया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने की कोशिश करने लगे.
आरोपी को लोगों ने पकड़ा रंगे हाथ
इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद हॉस्पिटल में हंगामा शुरू हो गया. लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई शुरू कर दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. वहीं, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. इस मामले में सारण एसपी संतोष कुमार के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस हिरासत में लिए गए अपराधियों से पूछताछ कर रही है.
मूक बधिर महिला के साथ रेप
बता दें कि बिहार में इन दिनों रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. गुरुवार को सूबे के सहरसा जिले से मूक बधिर महिला के साथ रेप की घटना सामने आई थी. बात दें कि घटना जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव की थी, जहां जानवरों को खिलाने के लिए घास काटने गयी शादीशुदा मूक बधिर महिला के साथ गांव के ही युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…