नौतन के बदली मोड़ के समीप 14 कार्टून विदेशी शराब जब्त

  • 02 महिला समेत चार कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • यूपी से शराब की बड़ी खेप आने की सूचना पर की गई छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाने के बदली मोड़ के समीप शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दो महिला समेत चार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग को यूपी से शराब की बड़ी खेप पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम हरकत में आ गई और बदली मोड़ के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दी। वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब से लदी कार जब्त की। पुलिस को चकमा देने के लिए शराब कारोबारी महिलाओं को गाड़ी में बैठा कर यूपी से रामपुर चीनी मील के रास्ते जीबीनगर थाने के शिवदह होते हुए महाराजगंज के नेरुआ गांव में शराब की खेप पहुंचाने वाले थे।

उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद उत्पाद एसआई उमेशचंद्र राय के नेतृत्व में टीम गठित कर नौतन थाना क्षेत्र के बदली रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान 14 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक कार बरामद की गयी। वहीं दो महिला समेत चार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बरामद शराब की कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार शराब कारोबारियों में जीबीनगर थाना क्षेत्र के शिवदह गांव निवासी मुन्ना अंसारी के पुत्र मो. शाह फहद व भोला सिंह के पुत्र दीपक कुमार है। वहीं महाराजगंज थाना क्षेत्र के नेरुआ गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी मीरा देवी समेत अन्य शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026