रघुनाथपुर में दूसरे दिन 180 लोगों ने भरा पर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन कुल 180 अभ्यार्थियों ने नामांकन के लिए पर्चा भरा। जिसमें बीडीसी पद के लिए 14 महिला व 8 पुरूष उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इसी तरह मुखिया पद के लिए 8 महिला और 5 पुरूष, सरपंच पद के लिए 6 महिला और 5 पुरूष, वार्ड पद के लिए 70 महिला और 40 पुरूष उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि पंच पद के लिए 13 महिला और 11 पुरूष उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि हेल्प डेस्क में सभी पदों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच करके ही आगे भेजा जा रहा है।

किसी को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए वार्ड पद के अभ्यार्थियों का नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए 4 टेबुल बनाए गए हैं। मुखिया और पंच पद के उम्मीदवारों का नामांकन पत्र लेने के लिए 2-2 टेबुल व सरपंच और बीडीसी पद के उम्मीदवारों का नामांकन पत्र लेने के लिए एक-एक टेबुल लगाया गया है। मुरारपट्टी कृषि फॉर्म और राजपुर मोड़ पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है, ताकि गैर जरूरी वाहनों का प्रवेश रघुनाथपुर बाजार में न हो सके। चुकी बहुतेरे उम्मीदवार गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन करने पहुंच रहे हैं। केवल प्रत्याशी की गाड़ी को छोड़कर बाकी को उधर ही रोक दिया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026