Categories: पटना

बिहार में 11 DM समेत 14 IAS को मिला प्रमोशन….अधिसूचना जारी….

पटना: बिहार के 11 डीएम समेत 14 आईएएस का प्रमोशन हुआ है. 11 DM समेत 14 IAS अफसरों को अपर सचिव रैंक में प्रोन्नति कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी।

वर्ष 2012 बैच के अधिकारियों को जहां 1 जनवर 2021 से, वहीं 2013 बैच के अफसरों को 1 जनवरी 2022 के प्रभाव से प्रोन्नति दी गई है. अपर सचिव में प्रोन्नति होने वालों में वर्ष 2012 बैच के अफसर और सहरसा के डीएम कौशल कुमार, पश्चिम चंपारण के डीएम कुंदन कुमार, शेखपुरा की डीएम इनायत खान, बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा, सीतामढ़ी के डीएम सुनील कुमार यादव व मधुबनी के डीएम अमित कुमार शामिल हैं।

वहीं, वर्ष 2013 बैच के आईएएस अफसर और नालंदा के डीएम योगेन्द्र सिंह, गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी, भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन, पथ निर्माण की संयुक्त सचिव शैलजा शर्मा, रोहतास के डीएम धर्मेन्द्र कुमार, कैमूर के डीएम नवदीप शुक्ला, श्रमायुक्त रंजिता व सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव आनंद शर्मा को भी अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026