पटना: दरभंगा में प्रशिक्षु महिला दारोगा ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। प्रशिक्षु महिला दारोगा विश्वविद्यालय थाने में पदस्थापित थीं। उन्होंने गुरुवार देर रात अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। दारोगा लक्ष्मी सुपौल जिले की निवासी थीं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी कुमारी ललित नारायण मिथला यूनिवर्सिटी थाने में पोस्टिंग थी. सुपौल जिले की निवासी थी लक्ष्मी. अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंचे अधिकारी जांच में जुटे हैं. शव का मुआयना कर जल्द ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।
सिटी एसपी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि परिजनों को सूचना दे दी गई है. वह भी पहुंच गये हैं. लक्ष्मी युवा और बहुत कर्मठ पुलिस पदाधिकारी थीं. घटना पुलिस परिवार के लिए बड़ी क्षति है. घटना के बारे में एसपी ने बताया कि घटना रात्रि 12 बजे से 2 के बीच की है. 25 साल के लगभग उम्र थी. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…