Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में वज्रपात से 14 की मौत ,आधा दर्जन घायल , डीएम ने घर से बाहर न निकलने की दी सलाह

गोपालगंज :- जिले के विभिन्र क्षेत्रों में गुरुवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात ) गिरने से 14 लोगों मौत हो गई है जबकि कई लोगों की झुलसने की खबर है गोपालगंज के जिलाधिकारी अरशद अजीज ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि अब तक मिली सूचना के मुताबिक जिले में वज्रपात से 14 लोगों कि मौत हुई है उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहां कि लोग बारिश के दौरान घरों से बाहर ना निकले तथा बारिश से बचने के लिए किसी भी वृक्ष का सहारा ना लें उन्होंने बताया जिले में ठनका गिरने से बरौली के बखरौर की 35 वर्षीया रीना देवी, बरौली के ही बघेजी की 35 वर्षीया चंपा देवी, कटेया के भेड़िया की 42 वर्षीया मुन्नी देवी, विजयीपुर के चरखिया टोला की 12 वर्षीया अफसाना खातून, बरौली के सोनबरसा में 40 वर्षीय आनंद महतो, बरौल के ही खजुरिया के 45 वर्षीय राजाराम यादव,

मांझा के शेख परसा के 55 वर्षीय गणेश साह, थावे के नारायणपुर में 22 वर्षीय मुस्ताक आलम व 28 वर्षीय अफरोज आलम, उचकागांव के लुहसी में 21 वर्षीय कृष्णा कुमार, उचकागांव के ही नौतन हरैया में 40 वर्षीय अजीम आलम, बैकुंठपुर के कतालपुर निवासी 25 वर्षीय मुर्शीद आलम और हथुआ के विशुनपुरा में 22 वर्षीय निरंजन साह की मौत हो गयी है. वहीं, करीब 13 लोग घायल बताये जा रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026