परवेज अख्तर/सिवान : जिले गुठनी थाना क्षेत्र के स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेक पोस्ट के पास शनिवार की सुबह करीब छह बजे वाहन जांच के दौरान संदेह के आधार पर जांच के क्रम में एक ट्रक से 246 कार्टन शराब जब्त किया। जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने चालक सहित दो को गिरफ्तार भी किया है। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट प्रभारी हरिवंश यादव अन्य पुलिस बल के साथ श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर वाहन की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान आइसर मिनी ट्रक जिस पर आलू लदा था, चेकपोस्ट से तेज गति से निकलने का प्रयास किया। शक होने पर उस ट्रक की सघन जांच की गई तो आलू लदे बोरे के अंदर भारी मात्रा में शराब पाई गई। चालक समेत वाहन को पकड़ थाना लाया गया और शराब की गिनती की गई तो उसमें 246 कार्टन शराब पाया गया जिसकी कीमत करीब 14 लाख आंकी गई। गिरफ्तार ट्रक चालक हरियाणा के सोनीपत जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मुनेश कुमार और प्रवीण कुमार है। जांच दल में थानाध्यक्ष के साथ एएसआइ हरिवंश यादव, एएसआइ शिवमंगल पासवान सहित काफी संख्या पुलिस शामिल थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…