परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली में शनिवार को घटिया सड़क निर्माण को ले दर्जनों ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि ठेकेदार द्वारा कई दिनों ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क का कार्य कराया जा रहा था, इसमें शुक्रवार को गणेश दुबे के दरवाजे से लेकर शिवजी के दरवाजा (मस्जिद समीप) तक सड़क का घटिया सामग्री से पीसीसी कराया गया और कुछ ही दिनों में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क का निर्माण कार्य गायघाट से कन्हौली गांव आदर्श कंस्ट्रक्शन से होना है। ग्रामीणों के हंगामा करने पर जेई अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और हंगामा करने वालों को समझा-बुझाकर ठेकेदार से पुन: मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। बावजूद ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। ठेकेदार टुन्ना सिंह ने बताया कि मैरवा में सामग्री तैयार कर सड़क का कार्य कराया जा रहा है, शुक्रवार को सड़क जाम होने के कारण गाड़ी नहीं आ पाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…