Categories: पटना

पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

पटना: रोहतास में पेट्रोल पंप के स्टाफ से 15 लाख की लूट हुई है। बुधवार दोपहर वह बैंक में कैश जमा करने जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट की। घटना सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब, करवंदिया में पुरानी जीटी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुई।

शनिवार से मंगलवार तक बैंक चार दिन से लगातार बंद था। इसलिए चार दिन की बिक्री के पैसे को पंजाब नेशनल बैंक की करवंदिया शाखा में जमा करने के लिए स्टाफ जा रहे थे। तभी बैंक के पास बाइक सवार लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। लोग जब तक बात को समझते तब तक बाइक सवार लुटेरे भागने में कामयाब रहे।

पीड़ित उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जैसे बैंक के बाहर गाड़ी से पैसा लेकर उतरे, वहां पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने कट्टा दिखाकर पैसा लूट लिया। आनाकानी करने पर कट्टा से वार भी किया और 15 लाख 9 हजार रुपए लूट ले गए।

घटना की सूचना पाकर सासाराम SDPO भी मौके पर पहुंचे हैं। पेट्रोल पंप के मालिक करथ गांव के प्रमोद सिंह बताए जाते हैं। SDPO ने बताया कि बैंककर्मी द्वारा 15 लाख रुपए की लूट की बात कही जा रही है। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। आसपास के थानों को अलर्ट किया गया है। बदमाशों तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026