Categories: पटना

आय से अधिक संपत्ति मामले में भवन निर्माण विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर के यहां निगरानी का छापा…..

पटना: बिहार में भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। ताजा खबर मोतिहारी से है जहां एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की छापेमारी चल रही है। मोतिहारी भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मधुकर मंडल के ठिकानों पर छापामारी चल रही है। बुधवार को सुबह निगरानी विभाग का छापेमार दस्ता इंजीनियर मधुकर मंडल के मोतिहारी स्थित सरकारी आवास पर पहुंचा। छापेमार टीम ने इंजीनियर के आवास और कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया।

निगरानी की अन्य टीम मंडल के पटना के कुम्हरार स्थित घर और भागलपुर के पीरपैंती स्थित मकान पर भी पहुंची। दोनों घर बंद मिले हैं। मजिस्ट्रेट बुलाकर दोनों घरों को खुलवाने की प्रक्रिया जारी है।
पटना में इंजीनियर मधुकर मंडल ने भव्य मकान बनाया है।

जानकारी मिल रही है कि इंजीनियर के मोतिहारी आवाज से 4.5 लाख नगद और संपत्ति के अन्य कागजात मिले हैं। इंजीनियर मंडल पर निगरानी विभाग में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। इसी के तहत उसके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026