परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज प्रखंड के पीएचसी में गुरुवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच हुई. जांच में कुल पंद्रह लोगों का सैंपल लिए गए. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से प्रवासी व अप्रवासी जांच कराने के लिए पहुंचे थे. सभी का सैंपल जांच हेतु लैब टेक्नीशियन रेहान सरवर द्वारा एकत्रित किया गया. रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से शुरुवाती जांच कर रहे चिकित्सक करुणानिधि कुमार ने बताया कि किट टेस्ट के रीजल्ट में सभी 15 रजिस्टर्ड संदिग्ध मरीज नेगेटिव पाये गये हैं.
रैपिड एंटीजन किट द्वारा सुखद परिणाम के पश्चात जांच टीम के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली. जांच टीम का नेतृत्व कर रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राम नरेश पाठक ने बताया कि कल आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच हुई थी. गुरुवार को जिले से कुल पंद्रह किट जांच हेतु हुसैनगंज पीएचसी में भेजे गए थे. जांच टीम में डॉ करुणानिधि, एलटी रेहान सरवर व डाटा ऑपरेटर सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…