परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा स्थित पीएसएस पर गुरुवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से उसरी बुजुर्ग स्थित सतुआर घाट का ट्रांसफार्मर जला है. जिसकी सूचना सीवान एग्जिक्यूटिव व स्थानीय जेई को देने के बाद भी नहीं बदला गया. जिससे नराज हो कर उपभोक्ताओं ने पीएसएस पहुंच कर विरोध किया. साथ ही उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने पर फोन रिसीव नही किया जाता है.
380 उपभोक्ताओं के लिये एक सौ केविए का ट्रांसफार्मर लगा था. जो अत्यधिक लोड के कारण जल गया. विरोध प्रदर्शन की सूचना ऑपरेटर ने एसडीओ को दी. जहां एसडीओ ने लोगो को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द समस्या का निदान किया जाएगा. तब उपभोक्ता वापस लौटे.विरोध प्रदर्शन करने वालों में राजेश्वर पांडेय, गुड्डू साह, रामबाबु शर्मा, बीरेन्द्र शर्मा, राजीव शर्मा, अमोध शर्मा, संजीव शर्मा, मनोहर शर्मा, पिंटू शर्मा हरेंद्र साह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…