परवेज अख्तर/सिवान : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपलापुर नहर के समीप छापेमारी कर 40 पीस केन बियर व 30 पीस विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार धंधेबाज मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम निवासी नीरज कुमार व एक नाबालिग है। उत्पाद निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यूपी से दो शराब के धंधेबाज अपनी बाइक पर शराब लेकर आ रहे हैं। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान यूपी से बाइक पर दो धंधेबाज बोरे में शराब लेकर आ रहे थे। इसी बीच उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें विदेशी शराब बरामद किया गया। जब्त शराब की कीमत 15 हजार रुपये बताई जा रही है। उत्पाद पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 29 के 4893 को जब्त कर लिया। छापेमारी टीम में अवर निरीक्षक राजेश सिन्हा, चंद्रमणि व अन्य उत्पादकर्मी व सशस्त्र बल शामिल थे। गिरफ्तार धंधेबाज नीरज को उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को छपरा स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…