परवेज अख्तर/सिवान : सरयू अब अपने उफान पर है। वर्तमान समय में यह खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इस कारण गुठनी के आधा दर्जन से अधिक गांव के निचले इलाकों में सरयू के पानी ने डेरा जमाना शुरू कर दिया। इस कारण अब लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पानी के निचले इलाकों में प्रवेश करने के बाद अब प्रशासन भी सकते में है और लगातार नजर बनाए रखे हुए है।  सरयू के बढ़ते जलस्तर से ग्यासपुर, तिरबलुआ,श्रीकालपुर, खरौली, पांडेयपार, मैरीटार गांव के निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर गया है और खेत पानी में डूब गए हैँ।जबकि  बलुआ, खड़ौली, योगियाडीह, गुठनी, गोहरूआर सहित दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बैराजों से पानी छोड़ने के चलते मैदानी इलाकों के नदियों में बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गई है। जानकारी के मुताबिक सरयू नदी का निम्न जलस्तर 60.36 घनसेंटी मीटर है जो वर्तमान समय मे 64.56 घन सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यूपी के चित्रकूट और गिरजा बैराज से लगातार पानी छोड़ने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बाढ़ विभाग की मानें तो विगत तीन और चार दिनों तक पानी की स्थिति बिल्कुल सामान्य थी। अचानक  गिरजा बैराज के गेट संख्या 12 और 13 को खोलने से नदियों के जलस्तर बढ़ गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024