Categories: छपरा

मशरक के 15 वर्षीय किशोर की मढ़ौरा में एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में छाया मातम

छपरा: अगर आप हेडफोन लगाकर चलते हैं तो ये आप के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां हेडफोन की वजह से किशोर की जान चली गई। दरअसल हेडफोन लगाकर किशोर रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था कि तभी वो एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई,अगर आप भी हेडफोन लगाकर चलते हैं तों ये आप के लिए ख़तरनाक साबित हो सकता है क्योंकि ऐसा ही मामला सामने आया है जहां हेडफोन की वजह से किशोर की जान चली गई। मामला है कि मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव के किशोर की बुधवार को मढ़ौरा के टेरा गांव में गोरखपुर पाटलीपुत्र एक्सप्रेस जो गोरखपुर से चलकर पाटलीपुत्र जा रही थी उसी से कटकर मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया वही परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव निवासी छठू सिंह का 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई।

शव को गांव लाकर दाह संस्कार कर दिया गया। घटना के बारे में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने बताया कि मृतक मेरा भतीजा है और जनता उच्च विद्यालय गोढना में नौवीं कक्षा का छात्र है वह मढ़ौरा के टेरा गांव निवासी अपने मामा रविन्द्र सिंह के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था वही से बुधवार को वापस मशरक आने के लिए ट्रेन पकड़ने टेरा रेलवे स्टेशन पटरी पकड़ जा रहा था और कान में हेडफोन लगा गाना सुन रहा था कि पीछे से आ रही गोरखपुर पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में बड़ा हैं और उसके पिता चालक का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करतें हैं। शव के गांव पहुंचते ही प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू, मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र राय समेत कई जनप्रतिनिधियों ने सांत्वना दिया।वही महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने फोन कर परिजनों को सांत्वना दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026