बड़हरिया में नल-जल योजना में धांधली को लेकर बीडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल-जल योजना में धांधली की शिकायत को लेकर बड़हरिया बीडीओ से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने औराई पंचायत में नल-जल योजना में पैसा निकासी के बावजूद काम नहीं होने की शिकायत बीडीओ प्रणव कुमार गिरी से की। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता सुशील कुमार एवं शशि कुमार के साथ औराई पंचायत के मुखिया कौलेश्वर महतो, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, वैद्यनाथ महतो, गुड्डू साह, वैधनाथ यादव, हरिओम कुमार,जगनारायण यादव, ब्रजेश कुमार सिंह, राजेश यादव,वीरेन चौधरी,रवि शंकर गुप्ता ने बीडीओ से मसले की गंभीरता को देखते हुए ठोस कार्रवाई की माँग की। वार्ता के क्रम में प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर बीडीओ ने बीपीआरओ(प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी) सूरज कुमार को भी अपने चैम्बर में बुलाया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि औराई पंचायत में नल जल योजना में सरकारी मापदंड के अनुसार कोई कार्य नहीं हुआ है। धांधली का यह आलम है कि हर घर नल पहुँचने की बात तो दूर कई वार्डों में लगे नल से पानी हीं नहीं आ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ से कहा कि आपके संज्ञान में मामला लाए जाने के बाद आपने निरीक्षण भी किया था। नल जल योजना में भ्रष्टाचार एवं सरकारी पैसों का जमकर बंदरबांट हुआ है। दोषियों को पहचान कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की माँग प्रतिनिधिमंडल ने की। बीडीओ ने कहा कि पूर्व मुखिया एवं पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा पैसों को निकालने के बाद काम नहीं कराने की बात जाहिर हुई है।

उन पर एफआईआर किया जाएगा।इससे पहले सरकारी खजाने से निकासी किए गए रुपये के हिसाब से कार्य कराने का पूर्व प्रतिनिधियों को अल्टीमेटम दिया जाएगा। अगर पूर्व प्रतिनिधियों के द्वारा कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया जाता है तो कड़े एक्शन के लिए प्रशासन आगे बढ़ेगा। बीडीओ ने पास बैठे बीपीआरओ सूरज कुमार से कहा कि उन्होंने खुद भी औराई पंचायत के कुछ वार्ड का निरीक्षण किया और जमीनी हकीकत देखकर दंग रह गए। उन्होंने बीपीआरओ को भी पूरे पंचायत के अनियमितताओं का जायजा लेने को कहा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024