परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव में गुरुवार को वज्रपात से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक पड़ौली टोला निवासी बृजकिशोर सिंह के पुत्र विपुल कुमार है. जो गुरुवार सुबह खेत में धान की रोपनी को लेकर बिचड़ा उखाड़ रहा था. तभी उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई. जिससे युवक गंभीर रुप से झुलसकर वहीं गिर गया. दिन के तड़के तकरीबन 11 जोरदार कड़क और चमक के साथ जैसे ही आकाशीय बिजली गिरी कि घर वाले बदहवास अनहोनी की अशंका जाहिर करते हुये खेत के तरफ दौड़े.
जब खेत में गये तो युवक को वहां खेत में गिरा पड़ा देख चीखने चिल्लाने लगे. जिससे पास पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए. आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिये सीवान अस्पताल जा रहे थे. तभी रास्ते में ही युवक की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. चीख चीत्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया. माता पिता सहित घर के अन्य परिजनों का रोरोकर हाल बुरा है. परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. मृतक चार भाई बहनों में भाई से छोटा और बहनों से बड़ा था. मृतक इसी साल मैट्रिक का परीक्षा दिया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…