परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड क्षेत्र के सुरबीर से भगवानपुर प्रखंड जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मती नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना था कि पटेढ़ी बाजार, भगवानपुर प्रखंड, बसंतपुर प्रखंड से इस सड़क का संपर्क है. लोगों का आना-जाना लगा रहता है. बावजूद इस जर्जर सड़क के मरम्मती पर किसी प्रतिनिधि का ध्यान नहीं जाता है.
अलावे इसके किसानों के खेत खलिहान के लिए यह सड़क अति आवश्यक है. एक तरफ रोड मैप योजना के तहत सरकार गांव के सड़कों से खेत खलिहान को जोड़ने का कार्य कर रही है. सड़क के निर्माण से सुरबीर- पटेढा- पटेढ़ी गांव के किसानों को काफी लाभ होगा. प्रदर्शन करने वालों में संतोष पाल, पप्पू कुमार, पंकज कुमार, रंजीत कुमार, सुदामा भगत, सुरेश यादव, छट्ठू यादव, लूटन यादव, रंजीत यादव आदि शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…