दारौदा में 17697 बच्चे वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा प्रारंभिक विद्यालयों में पांचवीं एवं आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद 17 मार्च से दारौदा के 126 विद्यालयों में कक्षा एक से चार एवं कक्षा छह से सात की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आरंभ होगी जो 21 मार्च तक चलेगी। इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना निदेशक बैजनाथ यादव ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जिसके मुताबिक 17 मार्च को प्रथम पाली में शैक्षणिक गतिविधियां, 18 मार्च को भाषा हिंदी या उर्दू, दूसरी पाली में अंग्रेजी, 19 मार्च को उर्दू स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां होगी।

20 मार्च को गणित एवं दूसरी पाली में पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान, 21 मार्च को प्रथम पाली में संस्कृत एवं दूसरी पाली में विज्ञान की परीक्षा होगी। इस वार्षिक परीक्षा को सफल बनाने के लिए 17 मार्च से 21 मार्च तक की अवधि में परीक्षा नियंत्रक कक्ष बनाया जाएगा। उत्तर पुस्तिका की जांच 23 मार्च से 27 मार्च तक होगी। प्रत्येक बच्चों का मूल्यांकन पंजी, प्रगति पत्र तैयार किया जाएगा। वार्षिक परीक्षा में जो छात्र- छात्रा ग्रेड ई लाएंगे उन्हें एक अप्रैल से विशेष कक्षा संचालन शुरू किया जाएगा, जो बच्चे पांचवीं एवं आठवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण होते हैं उन्हें परीक्षा फल घोषित होने के दो माह में पुनः परीक्षा ली जाएगी। दारौंदा प्रखंड में वर्गवार छात्र संख्या है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026