परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया पकड़ी बाजार से बुधवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आलू के आड़ में लाए जा रहे भारी मात्रा में शराब पिकअप समेत शराब बरामद किया जबकि तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिकअप में 93 कार्टन शराब बरामद किया है। बरामद शराब की की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी पुलिस को कई बार सब्जी और आलू के आड़ में झारखंड और उत्तरप्रदेश से शराब की बड़ी खेप मंगाकर कर बिक्री करने की सूचना मिल रही थी जिसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन शराब की खेप को बरामद करने की तलाश में थी।
तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली और आनन-फानन में पुलिस ने आलू के आड़ में लाया गए शराब की बड़ी खेप को पिकअप वैन के साथ बरामद कर लिया। वही पुलिस को देखते ही शराब तस्कर भागने में सफल हो गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि बरामद देसी और विदेशी शराब को लेकर गाड़ी मालिक और अन्य चार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…