परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के डमछो गांव में बुधवार की सुबह अरविंद यादव के घर के पास एक झोपड़ी से स्थानीय पुलिस ने नौ ड्रम कच्चा स्प्रिट बरामद किया। नौ ड्रम में 18 सौ लीटर स्प्रिट का अनुमान है। यह छापेमारी पुलिस अवर निरीक्षक बाल्मीकि सिंह, निरीक्षक केदार प्रसाद और आरक्षी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में की गई। वहीं पुलिस को चकमा देकर शराब धंधेबाज भागने में सफल रहे। पुलिस ने शराब मामले में फरार सात धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें डमछो निवासी अरविंद कुमार यादव, डमछो उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्व प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव समेत सात एवं अन्य लोगों शामिल हैं। पुलिस अवर निरीक्षक बाल्मीकि सिंह ने बताया है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…