Siwan News

नेशनल स्पोर्ट्स कलस्टर मीट में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान : डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स कलस्टर मीट 2018 का आयोजन निखिल श्यामा डीएवी पब्लिक स्कूल सीतामढ़ी में 27 से 29 अक्टूबर तक किया गया। इस आयोजन में मुख्यालय स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्बारा शानदार प्रदर्शन करने पर बुधवार को विद्यालय में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या एससी झा ने कहा कि खेल में हार जीत से भी बड़ी चीज सामंजस्य, समरसता एवं उत्साह को कायम रखना है। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियां इस प्रकार रही।शार्टपुट एवं डिस्क थ्रो में प्रताप कुमार सिंह को गोल्ड, 100, 200, 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में राकेश कुमार एवं नजरे आलम, ऊंची कूद में अभिषेक कुशवाहा, लंबी कूद में राकेश कुमार, कराटे एवं 400 मीटर दौड़ में निर्भय कुमार एवं अर्जुन कुमार को कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर चैयरमैन नीलम सिंह, क्षेत्रीय निदेशक एसके जैन सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024