Categories: पटना

सीमेंट सरिया व्यवसायी के कर्मी से 18 लाख की लूट, चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

पटना: बिहार में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। ताजा मामला पूर्णिया का है। जिले के केहाट थाना क्षेत्र के माउंट जॉन स्कूल के पास सीमेंट सरिया व्यवसायी के कर्मी से अपराधियों ने 18 लाख रुपये लूट लिए।

बताया जा रहा है कि गुलाब बाग स्थित आलोक इंटरप्राइजेज का कर्मी धनंजय कुमार दास कुमारखंड बनमनखी और बोहरा से दुकानदारों से तगादा का रुपए लेकर वापस लौट रहा था। जब वह बनमनखी से चला था तभी से ही 2 अपराधी उसके पीछे लगे हुए थे, जैसे ही वह माउंट जॉन स्कूल के समीप पहुंचा पहले से ही खड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया। जिसके बाद पीछे से आ रहे बाइक सवार अपराधियो ने पीठ पर टंगा पैसे से भरा बैग छीनकर चलते बने।

वहीं आलोक इंटरप्राइजेज के मालिक आशीष कुमार ने बताया कि उनका जीरो माइल के पास सीमेंट, छड़ की होलसेल की दुकान है। वे सीमांचल क्षेत्र में कई दुकानदारों को समान देते हैं। इसके बदले में उनका कर्मी धनंजय कुमार दास सप्ताह में दो बार पैसे का कलेक्शन करने के लिए जाता है। बैंक बंद होने की वजह से 2 दिनों में ज्यादा एमाउंट हो गया था। इसी दौरान यह घटना घटी है।

वहीं सदर एसडीपीओ एस.के सरोज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पैसे की सूचना अपराधियों तक कैसे पहुंची इसकी छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्णिया पुलिस लगातार सभी को यह जानकारी दे रही है कि अगर किसी के पास ज्यादा एमाउंट में पैसा है और वे ले जा रहे हैं तो स्थानीय थाना को जरुर सूचना दें। अगर थाना सूचना मिलती है तो उन्हें एस्कॉर्ट कर उनके गंतव्य तक उसे पहुंचाया जाता। मगर कर्मचारी द्वारा किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। जिसके कारण यह लूट की वारदात हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026