Categories: पटना

बोचहां में RJD की जीत पर तेजस्वी ने जनता को दी बधाई, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- यह रिजल्ट बिहार सरकार के खिलाफ जनता की आवाज

पटना: मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हुई है। वहीं जीत के बाद तेजस्वी में यादव ने भी ट्वीट कर RJD की जीत पर खुशी जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा लिखा कि बोचहां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी,महंगाई एवं बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी NDA ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों और अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है।

इससे पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर जीत की खुशी जाहिर की थी। साथ ही जगदानंद सिंह ने सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि बोचहां की जनता ने बड़ा मैसेज दिया है। यह वर्तमान बिहार सरकार के खिलाफ जनता की आवाज है। उन्होंने कहा कि ये जीत जन विद्रोह का प्रतीक है। उन्होंने जीत के लिए बोचहां के जनता को बधाई और धन्यवाद दिया है।

बता दें कि बोचहां विधानसभा उपचुनाव में RJD के अमर पासवान ने 36,658 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने 82,547 लाकर बीजेपी की बेबी कुमारी को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि बेबी कुमारी को 45,889 मत मिले हैं, तो वहीं वीआईपी के गीता कुमारी को 29,276 वोट मिले है। वहीं जीत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024